Monday, August 6, 2018

GADKARI SAYS ABOUT TO JOB'S | गडकरी ने बेहतरीन सवाल किया की नौकरिया कहाँ है : राहुल गाँधी

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी ने केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के आरक्षण व रोजगार सम्बंधित बयान पे कटाक्ष करते हुए कहा है की देश का हर नागरिक पूछ रहा है की नौकरिया कहाँ है ? राहुल गाँधी ने गडकरी के बयान वाली एक खबर को ट्विटर पे शेयर करते हुए कहा, बेहतरीन सवाल गडकरी जी। आज हर भारतीय यही सवाल पूछ रहा है की नौकरियां कहाँ है।.




पिछले दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गडकरी ने मराठा आंदोलन को लेकर बयान दिया था की - "केवल आरक्षण देने से क्या होगा ?" आरक्षण कोई रोज़गार देने की गारंटी नहीं है , क्योकि नौकरिया काम हो रही है।  आरक्षण तो एक "सोच" है जो चाहती है की निति निर्माता हर समुदाय के गरीबो पर विचार करे | 

राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट साझा किया--- 





"मान लीजिये की आरक्षण दे दिया जाता है , लेकिन नौकरिया नहीं है , क्योकि बैंक में आईटी के कारण नौकरिया कम हुई है. सरकारी भर्ती रुकी हुई है नौकरिया कहां है ? -- वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा था। . गडकरी जब महाराष्ट्र में हो रहे आरक्षण को लेकर हो रहे मराठा आंदोलन व अन्य समुदाय की मांग को लेकर जवाब दे रहे थे तब उन्होंने ऐसा बयां दिया था | 





No comments:

Post a Comment