Showing posts with label KATNI NEWS. Show all posts
Showing posts with label KATNI NEWS. Show all posts

Wednesday, September 6, 2023

Golden Spa Center में पुलिस की दबिश, हिरासत में 4 महिला व 3 पुरुष

 

कटनी. शहर के स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार की लगातार सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में पुलिस ने शनिवार शाम माधवनगर थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले एक स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने यहां से चार महिलाओं व तीन पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए महिला, युवतियों व पुरुषों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अजाक थाना के सामने माधवनगर में संचालित होने वाले गोल्डन स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान महिला थाना का स्टॉफ व माधवनगर से थाना प्रभारी मनोज गुप्ता बल के साथ पहुंचे। मौके से चार महिलाओं को पकड़ा है। सेंटर से संचालक सद्दाम हुसैन व जारा खान निवासी हिरवारा पिपरिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्पा सेंटर से नई बस्ती निवासी अब्दुल सिराज को भी पकड़ा है। सातों को पुलिस महिला थाना लेकर पहुंची, यहां पर पूछताछ की।


पुलिस ने स्पा सेंटर में मिली 4 महिला व युवतियों सहित संचालक व अन्य लोगों के मोबाइल जब्त किए हैं। कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। स्पा सेंटर से पकड़े गए लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।



एसपी के मार्गदर्शन में माधवनगर में संचालित होने वाले गोल्डन स्पा सेंटर में छापेमारी की गई है। यहां से चार महिलाओं व तीन युवकों को पकड़ा गया है। पूछताछ महिला थाना द्वारा की जा रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सिटी एसपी।